उत्तर प्रदेशराजनीति

देश में नफरत फैलाने का काम कर रही भाजपा सरकार:शिवपाल यादव

shivpal singh Yadav

संवाद – मसूद तैमूरी


जसवंतनगर,इटावा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कबीना मंत्री जसवंतनगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार देश में सिर्फ नफरत फैलाने का काम कर रही है,भाजपा की यह सरकार हिन्दू-मुसलमान के नाम पर आम लोगो को गुमराह कर रही है जो देश के लिये घातक है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्रीय और प्रदेश सरकारें संविधान को दरकिनार करते हुये तानाशाही के रास्ते को अपना रही है। सपा महासचिव  यादव रविवार को एक निजी समारोह में पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि देश प्रदेश का हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान हो चुका है,युवाओ को रोजगार नही मिल रहा जिससे देश प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढती जा रही है। किसानो को समय पर खाद,बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाये देने में भाजपा सरकार फैल हुई है, किसानो की आय दोगुनी करने का वादा हवा हवाई साबित हो चुका है। भाजपा सरकार में थानो,तहसीलो में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है आम लोगो से वसूली की जा रही है। बिजली के नाम पर विभाग आम लोगो को परेशान कर रहा है।

यादव ने मौजूद कार्यकर्ताओ से कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियो में जुटने के निर्देश देते हुये कहा कि हर हाल में प्रदेश से भाजपा सरकार को उखाड फेंकना होगा। जब समाजवादियो की सरकार होगी तभी प्रदेश खुशहाल बनेगा। जब जब सपा सरकार रही बिना भेदभाव के आम लोगो के हितो को ध्यान में रखते हुये निर्णय लिये गये। कई लाभकारी योजनाये चलायी गयी जिससे लोग लाभान्वित भी हुये। सपा सरकार में युवाओ को रोजगार भी दिये गये लेकिन अब भाजपा सरकार में हर प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है।

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू,विनोद यादव,केपी सिंह यादव,मुन्ना यादव, पिकी यादव,राजपाल यादव,नीरज यादव,गौरव यादव नगला इंच्छा,उदय यादव,पूर्व प्रधान अमीर सिंह,प्रधान अवधेश यादव, राकेश यादव ठेकेदार सहित सैकडो की संख्या में लोग मौजूद रहे।