उत्तर प्रदेश

सरकार की अपेक्षाओं के मुताबिक काम करना होगा मेरी प्राथमिकता: शुभ्रांत शुक्ला


संवाद।। मसूद तैमूरी


इटावा। कन्नौज से स्थानांतरित होकर इटावा आए शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने गुरुवार को जनपद के नए जिलाधिकारी का पद भार संभाल लिया है। वह वर्ष 1997 बैच के पीसीएस अधिकारी थे। वर्ष 2013 में वह आईएएस बने।


शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने जिला कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी का चार्ज लिया। वह कन्नौज से पहले चित्रकूट के जिलाधिकारी रहे।


पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सभी विभागों को एक साथ ले कर चलना और जनता की सेवा के लिए सरकार की अपेक्षाओं के मुताबिक काम करना मेरी प्राथमिकता है।
विवादित और लंबित मामलों सुलझाने का प्रयास रहेगा।लोगों को सुनना और समझना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास रहेगा।


उन्होंने कहा कि सामान्य नागरिकों की रोजमर्रा की शिकायतों का समाधान करने पर जोर रहेगा।
नए जिलाधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ जन जागरूकता लाने का प्रयास रहेगा। कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अभिशाप है।


जिलाधिकारी के चार्ज लेने के दौरान सीडीओ अजय कुमार गौतम, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य कोषाधिकारी , एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव,एसडीएम न्यायिक मलखान सिंह एवं तहसीलदार सदर जय प्रकाश मौजूद रहे।