आगरा। आगरा के खैरागढ़ क्षेत्र के गांव नगला उदय में एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के बाहर सो रही थी, तभी रात करीब 3 बजे गांव का ही एक युवक, जो राजपूत लोधी समाज से है, उसे उठाकर ले गया और उसके साथ गलत काम किया।
इस घटना से गांव और इलाके में गहरी नाराज़गी है। जैसे ही यह खबर फैली, वैसे ही वाल्मीकि विकास संघ रजि. भारत (आगरा मंडल, उत्तर प्रदेश) का एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। संघ के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया।
बाद में यह प्रतिनिधिमंडल थाना खेरागढ़ गया और वहां थाना प्रभारी से मिलकर मामले में जल्दी और सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में ये लोग शामिल थे:
अमित गैहचन्द – मंडल अध्यक्ष
विकास माहौर – मंडल उपाध्यक्ष
सुरेंद्र वाल्मीकि – मंडल महासचिव
राकेश गंगोत्री – जिला अध्यक्ष, आगरा
राकेश खरे – जिला उपाध्यक्ष
आकाश वाल्मीकि – जिला महासचिव
वाल्मीकि विकास संघ ने प्रशासन से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व मदद देने की मांग की है।