उत्तर प्रदेशजीवन शैली

गर्मी के चलते आगरा के स्कूल का समय बदला, अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक होंगे संचालन

आगरा। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आगरा द्वारा परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। अब जिले के सभी परिषदीय विद्यालय 20 अप्रैल 2025 से अगले आदेश तक सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

आदेश में कहा गया है कि इस अवधि में विद्यालयों में विद्यार्थियों हेतु शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और आउटडोर शारीरिक क्रियाकलापों को रोका जाए।

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विकास खंडों में इस आदेश के अनुसार विद्यालयों का संचालन सुनिश्चित करें।यह निर्णय उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार लिया गया है ताकि विद्यार्थियों को गर्मी के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।