आगरा,ताजमहल भ्रमण पर आई पुर्तगाल की महिला पर्यटक सेलिया मेरिया का मोबाइल फोन आज परिसर में घूमते समय कहीं गुम हो गया। मोबाइल गुम होने से परेशान पर्यटक ने तुरंत ही स्थानीय पुलिस सहायता ली।
सूचना मिलते ही ताजमहल में तैनात उप निरीक्षक रवि कुमार ने तत्परता दिखाते हुए परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। कुछ ही समय में मोबाइल को खोज निकालकर पर्यटक को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
मोबाइल वापस पाकर पर्यटक सेलिया मेरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगरा पर्यटन पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत में पुलिस की इस संवेदनशीलता और त्वरित सहायता से वे अभिभूत हैं।
आगरा पर्यटन पुलिस का यह सराहनीय प्रयास पर्यटकों के प्रति उनके समर्पण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।