उत्तर प्रदेश

आईईटी, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम


छात्रों ने पृथ्वी संरक्षण के लिए संकल्प लिया

आगरा। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET), डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, स्वामी विवेकानंद परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को पृथ्वी के संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर IET के छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी के महत्व पर विचार व्यक्त किए और पर्यावरण संरक्षण के विविध उपायों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता IET निदेशक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “पृथ्वी का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। हमें छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य करना होगा।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनें और सतत विकास में योगदान दें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS कोऑर्डिनेटर डॉ. रेखा शर्मा के साथ डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. प्रज्ञा काबरा, इंजी. चंदन कुमार, इंजी. अजय कुमार, श्री पुष्पेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. संगीता सिंह, इंजी. अंकिता महेश्वरी और इंजी. अमोल कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पृथ्वी को सुरक्षित रखने हेतु निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।