उत्तर प्रदेशदेश विदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल  आगरा आगमन अमेरिका के उपराष्ट्रपति का करेंगे स्वागत

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का आगमन प्रातः 8:30 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट पर होगा, जहाँ से वे निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री लखनऊ से सुबह 7:45 बजे राजकीय वायुमार्ग के माध्यम से प्रस्थान करेंगे। आगरा आगमन के बाद मुख्यमंत्री खेरिया सिविल एयरपोर्ट लाउंज में थोड़ी देर रुकेंगे और फिर निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेंगे, जो सुबह 8:35 से 9:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान वे विशेष रूप से आरक्षित गतिविधियों में शामिल होंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री 9:10 बजे एसएनजी स्टेडियम पहुँचेंगे, जहाँ वे अमेरिका के संयुक्त राष्ट्र में भारतीय उप-राजदूत के स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 9:10 से 9:15 बजे तक चलेगा।

मुख्यमंत्री का स्टेडियम से प्रस्थान सुबह 9:20 बजे निर्धारित है। वे पुनः खेरिया सिविल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 9:30 बजे वायु मार्ग से लखनऊ वापसी करेंगे।

प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वागत एवं सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।