नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल के मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए साहिल लोचव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे। इससे पहले राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने कथित तौर पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया, जिससे कई छात्र घायल हुए। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने अब शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों तथा कथित पैलेट गन के इस्तेमाल की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
