आगरा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने निजामुद्दीन–मथुरा के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04410 निजामुद्दीन–मथुरा अनारक्षित स्पेशल 27 और 28 अगस्त 2026 को निजामुद्दीन से सुबह 10 बजे रवाना होकर दोपहर 12:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 04409 मथुरा–निजामुद्दीन अनारक्षित स्पेशल 27 और 28 अगस्त को मथुरा जंक्शन से दोपहर 1 बजे रवाना होकर शाम 4:50 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन 16 कोच वाली MEMU रेक से संचालित की जाएगी।
प्रमुख ठहराव
04410 निजामुद्दीन–मथुरा स्पेशल:
निजामुद्दीन 10:00 बजे, ओखला 10:06/10:07, तुगलकाबाद 10:13/10:14, फरीदाबाद 10:23/10:24, फरीदाबाद न्यू टाउन 10:29/10:30, बल्लभगढ़ 10:35/10:36, असावटी 10:44/10:45, पलवल 10:54/10:55, रूंधी 11:05, शोलाका 11:16/11:17, बंचारी 11:22/11:23, होडल 11:30/11:31, कोसीकलां 11:43/11:44, छाता 11:54/11:55, अजई 12:05/12:06, वृंदावन रोड 12:16/12:17, भूतेश्वर 12:25/12:26 और मथुरा जंक्शन 12:45 बजे।
04409 मथुरा–निजामुद्दीन स्पेशल:
मथुरा जंक्शन 13:00 बजे, भूतेश्वर 13:08/13:09, वृंदावन रोड 13:16/13:17, अजई 13:27/13:28, छाता 13:38/13:39, कोसीकलां 13:49/13:50, होडल 14:02/14:03, बंचारी 14:10/14:11, शोलाका 14:16/14:17, रूंधी 15:27/15:28, पलवल 15:40/15:41, असावटी 15:50/15:51, बल्लभगढ़ 15:56/15:57, फरीदाबाद न्यू टाउन 16:03/16:04, फरीदाबाद 16:13/16:14, तुगलकाबाद 16:22/16:23, ओखला 16:31/16:32 और निजामुद्दीन 16:50 बजे।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन और समय-सारणी की नवीनतम जानकारी भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट अथवा राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) से अवश्य प्राप्त कर लें।
