नई दिल्ली। बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (BCD) चुनाव 2026 में अधिवक्ता बी.एस. जाखड़ ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि को दिल्ली के अधिवक्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।
यह चुनाव 21, 22 और 23 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 221 उम्मीदवारों ने विभिन्न सीटों के लिए अपनी दावेदारी पेश की। ऐसे कड़े मुकाबले में बी.एस. जाखड़ का दूसरा स्थान हासिल करना उनके लंबे समय से किए जा रहे पेशेवर योगदान और बार के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
बी.एस. जाखड़ इससे पहले द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं और ऑल दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स बार एसोसिएशन्स की कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिला न्यायालयों से लेकर दिल्ली स्तर तक अधिवक्ताओं के मुद्दों को उठाने का उन्हें व्यापक अनुभव है, जिससे वे कानूनी बिरादरी की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते हैं।
उन्होंने पूर्व में पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था, जो उनके सामाजिक जीवन और जनसेवा में सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।
बी.एस. जाखड़ एक प्रतिष्ठित विधिक परिवार से आते हैं। उनके पिता स्वर्गीय आर.एस. जाखड़ सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा सरकार के स्टैंडिंग काउंसल रहे थे और एक प्रसिद्ध अधिवक्ता के रूप में जाने जाते थे। अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए बी.एस. जाखड़ ने भी कानून के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के इस चुनाव में उनकी दूसरी पोजीशन को अधिवक्ताओं का भरोसा और समर्थन माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि वे आगे भी अधिवक्ताओं के अधिकार, गरिमा, कल्याण और पेशेवर हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहेंगे।
*.
