आगरा। जश्न-ए-मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर लोहामंडी क्षेत्र में निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
कमाल खां दरगाह के पास से जुलूस में मिर्जा मुकर्रम बेग, प्रदेश संयुक्त सचिव, ऑल इंडिया इत्तेहाद ए मुस्लेमीन एवं सांसद प्रत्याशी फिरोजाबाद, शहर युवा अध्यक्ष इरफान सैफी, यूथ शहर उपाध्यक्ष फैज सैफी, छावनी विधानसभा अध्यक्ष सोहेल खान तथा सलमान कुरैशी, हाशिम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभी ने जुलूस के साथ करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर नबी साहब की दरगाह शरीफ, बोदला रोड पहुंचकर अकीदत के साथ दुआ-ए-खैर पेश की। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने मिलादुन्नबी ﷺ की खुशियां मनाईं और अमन, भाईचारे तथा देश-प्रदेश की खुशहाली की दुआ की।
