आगरा। केरल से ताजमहल देखने आए 73 वर्षीय पर्यटक हसन को पश्चिमी प्रवेश द्वार के निकट बंदर ने काट लिया। घटना के बाद पर्यटक ने पश्चिमी गेट पर तैनात थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पर्यटक को बैठाकर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद पर्यटक सुविधा केंद्र से एंबुलेंस चालक भूरे सिंह को बुलाया गया और घायल पर्यटक को प्राथमिक उपचार के लिए पर्यटक सुविधा केंद्र भेजा गया।

पुलिस की त्वरित सहायता से पर्यटक को समय पर उपचार के लिए पहुंचाया गया। पर्यटक के परिजनों ने आगरा पुलिस की तत्परता और तत्काल सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक पंकज पटेल, आरक्षी आशु और महिला आरक्षी सुलेखा शामिल रहीं।
