केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया उद्घाटन, मांट विधायक राजेश चौधरी रहे विशिष्ट अतिथि
मथुरा। मथुरा और आसपास के बाइक प्रेमियों के लिए रविवार का दिन खास रहा। मनोरम ऑटो प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मथुरा में विश्व प्रसिद्ध मोटरसाइकिल ब्रांड KTM और Triumph के नए अत्याधुनिक शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। नए शोरूम के शुरू होने से अब क्षेत्र के प्रीमियम बाइक प्रेमियों को विश्वस्तरीय मोटरसाइकिलों के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
ए-1, रजत विहार, आगरा-दिल्ली हाईवे, मीरा मगन मैरिज गार्डन के निकट स्थित शोरूम का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया। कार्यक्रम में मांट विधायक राजेश चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
अतिथियों ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया और यहां उपलब्ध KTM एवं Triumph की विभिन्न प्रीमियम मोटरसाइकिलों का अवलोकन किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शोरूम में ग्राहकों को बाइक बिक्री के साथ सर्विस और अन्य ग्राहक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
मथुरा बन रहा आधुनिक व्यापारिक केंद्र
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मथुरा धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ आधुनिक व्यापारिक गतिविधियों के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि KTM और Triumph जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का शोरूम मथुरा में खुलना क्षेत्र के युवाओं और बाइक प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि इससे लोगों को आधुनिक तकनीक और प्रीमियम मोटरसाइकिलों की सुविधा अपने शहर में ही मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
युवाओं और बाइक प्रेमियों को मिलेगी सुविधा
मांट विधायक राजेश चौधरी ने मनोरम ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्रज क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। KTM और Triumph जैसे प्रीमियम ब्रांड के शोरूम से क्षेत्र के युवाओं और वाहन प्रेमियों को बेहतर विकल्प और सुविधाएं मिलेंगी।
विश्वस्तरीय ऑटोमोबाइल अनुभव उपलब्ध कराना उद्देश्य
मनोरम ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन राम मोहन कपूर ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य मथुरा एवं आसपास के जनपदों के ग्राहकों को विश्वस्तरीय ऑटोमोबाइल अनुभव उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि KTM और Triumph अपनी आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और शानदार प्रदर्शन के लिए दुनिया भर में पहचान रखते हैं।
मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव कपूर ने कहा कि शोरूम में ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। प्रशिक्षित टीम के माध्यम से बिक्री और सर्विस की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्राहकों के लिए टेस्ट राइड की भी व्यवस्था की गई है, ताकि वे मोटरसाइकिल का अनुभव लेकर अपनी पसंद के अनुसार निर्णय ले सकें।
शोरूम के शुभारंभ के दौरान बाइक प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर KTM और Triumph की मोटरसाइकिलों को देखा तथा उनके फीचर्स और तकनीक की जानकारी प्राप्त की।
समारोह में प्रवीण सिकरवार, बजाज ग्रुप से जगदीश अधलखा, सर्किल हेड रवि यादव, एएसएम सेल्स तथा नितेश माहेश्वरी, एएसएम सर्विस सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
