बेंगलुरु। कर्नाटक के शिक्षकों के लिए राज्य सरकार ने एक नई पहल की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा है कि अब राज्य के शिक्षक अपने नाम के आगे ‘Tr’ लिख सकेंगे।
मुख्यमंत्री के मुताबिक, ‘Tr’ किसी तरह की शैक्षणिक उपाधि नहीं होगी, बल्कि समाज और शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान के सम्मान का प्रतीक होगी। इसका इस्तेमाल डॉक्टर के लिए ‘Dr’, इंजीनियर के लिए ‘Er’ और प्रोफेसर के लिए ‘Prof’ जैसे सम्मानसूचक संक्षेपों की तर्ज पर किया जाएगा।
कर्नाटक में करीब 4.5 लाख शिक्षक हैं। सरकार का मानना है कि इस पहल से शिक्षकों को उनके नाम के साथ एक अलग और सम्मानजनक पहचान मिलेगी।
इस फैसले को शिक्षकों के योगदान को सामाजिक स्तर पर सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
