कासगंज। विधानसभा चुनाव में विजय पाने के लिए पीडीए फार्मूले पर काम कर रही समाजवादी पार्टी ने गांव स्तर पर बैठकों का सिलसिला जारी है। पटियाली विधानसभा क्षेत्र के गांव ग्राम बहरोजपुर छितैरा में पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत द्वारा आयोजित पीडीए पंचायत सभा में पूर्व मंत्री अलोक कुमार शाक्य ने विधानसभा के कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया पूर्व मंत्री अलोक शाक्य ने कहा कि दूसरे दलों ने वोट लेने के बाद शाक्य समाज को सम्मान नहीं दिया, लेकिन सपा हाईकमान ने लोकसभा चुनाव में ज्यादा टिकट देकर समाज को पार्टी से जोड़ने का काम किया। पीडीए फार्मूला के दम पर प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है। सत्ता परिवर्तन की आहट के चलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे को हवा दे रहे हैं।

पूर्व विधायक विधायक नजीबा खान ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए स्त्री सम्मान समृद्धि योजना लाई जाएगी। जिसमें महिलाओं को हर साल ₹40,000 की आर्थिक मदद दी जाएगी,महिलाओं के लिए बस यात्रा पूरी तरह से मुफ्त की जाएगी,हर बहन बेटी का सम्मान होगा।
सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि आगामी चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा विद्युत बिल माफ किया जाएगा और सभी कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सपा नेत्री सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को मुकुट पहनाकर शॉल उड़ा कर फूलों की माला पहना कर स्वागत किया। इसके साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख,पूर्व प्रधान ,मौजूदा प्रधान और पीडीए के कार्यकर्ताओं का शॉल उड़ा कर फूल की माला पहनकर स्वागत किया।
इस दौरान नाशी खान ने कहा कि पिछड़े, दलित,अल्पसंख्यक और समाज के सभी वंचित एवं कमजोर वर्गों को सम्मान के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी लड़ रहे हैं सपा सरकार में जो कार्य किए गए थे उतना कार्य भाजपा सरकार में नहीं हुए।कार्यक्रम का संचालन रामनरेश यादव ने किया।
इस मौके पर अतुल शाक्य, अरव सिंह शाक्य, अब्दुल हफीज गांधी,विनय शाक्य ,सत्यवीर शाक्य,पूर्व ब्लॉक प्रमुख अफसार अली खान, ब्रजेश यादव, जहीर अहमद, तारिक मंसूरी, शाहरुख राज, लक्ष्मण सिंह यादव,नदीम हुसैन,मनोज यादव, नाबीद पठान,उर्वेश यादव, प्रदीप यादव, संतोष यादव,राशिद अली आदि लोग मौजूद रहे।
