फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, दवरई फिरोजाबाद में आज भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र जैन सौली शामिल हुए।
इस अवसर पर सतेंद्र जैन सौली ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
