आगरा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता हाजी फ़ईम उद्दीन साहब का इंतक़ाल हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
परिजनों के अनुसार, मिट्टी बाद नमाज़-ए-असर, शाम 5 बजे उनके निवास नाला चून पचान से जनाज़ा पंचकुईया कब्रिस्तान के लिए रवाना होगा, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
परिजनों एवं समर्थकों ने सभी से जनाज़े में शामिल होकर मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत की अपील की है।
इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
