आगरा। ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने वरिष्ठ पत्रकार अकरम खान को उत्तर प्रदेश का मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति वरिष्ठ पत्रकार अज़हर उमरी, राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड की संस्तुति पर बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव अल्लामा बुनई हसनी द्वारा की गई है।
नियुक्ति के बाद बोर्ड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पत्रकार अकरम खान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
बोर्ड की ओर से उम्मीद जताई गई है कि अकरम खान अपने पत्रकारिता अनुभव और मीडिया क्षेत्र में सक्रियता के माध्यम से संगठन की गतिविधियों एवं सामाजिक, शैक्षिक और जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से मीडिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अज़हर उमरी, वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने अकरम खान की नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ संगठन के मीडिया कार्यों को और प्रभावी बनाने में मिलेगा।
