सलमान खुर्शीद, इमरान मसूद, अयाज़ खान अच्छू, प्रदीप जैन आदित्य, जफर अली नकवी, नूर बानो, दानिश अली समेत कई वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी
लखनऊ। संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और अल्पसंख्यक समाज की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की राज्य सलाहकार परिषद (State Advisory Council) के गठन की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के मार्गदर्शन में गठित परिषद में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, इमरान मसूद, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जफर अली नकवी, बेगम नूर बानो, कुंवर दानिश अली, सईदुज़ ज़मान, मीम अफजल, नदीम जावेद, इमरान किदवई, मसूद अख्तर, हाजी इकराम कुरैशी, अफरोज अली खान, डॉ. महमूदुल्लाह चौधरी, हाफिज मोहम्मद उमर, अनीस अंसारी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।
परिषद में शहनवाज आलम, यूसुफ कुरैशी, तारिक सिद्दीकी, अशफाकुल्लाह खान, सैयद आसिम वकार, मोहम्मद शमीम खान, अदनान अशरफ, लियाकत चौधरी, नसीब सिंह संधू, परवेज अख्तर अंसारी, नसीम कुरैशी, आरिफा उतसाही, फिरोज अहमद खान, अमनदीप सिंह गंभीर, खालिद मसूद, अरशद आजमी, अनस रहमान, अरशद खुर्शीद, जुनैद इकराम कुरैशी, रिजवान कुरैशी और अयाज़ खान अच्छू समेत अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अतिरिक्त असद मौलाई, सदफ जफर, एडवोकेट अरशद परवेज, मारूफ खान, अशफाक सकलैनी, मोहम्मद आरिफ तुर्की, मुतीउर रहमान, जियाउर रहमान, अखलाक प्रधान, हाजी आशिक हुसैन, काजी सुहैल अहमद, मोहम्मद शाकिर हुसैन, मोहम्मद मोसिन, अशफाक अहमद (गंगापार), वसीम अंसारी, सैफ नकवी, हसीब खान, मोहम्मद राशिद और असलम चौधरी को भी परिषद में शामिल किया गया है।
इन नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी
परिषद में जावेद अशरफ, रफत फातिमा, अरशद अली, सरदार कुलदीप सिंह, नवाब मुजाहिद, हरप्रीत सिंह चाबा, डॉ. वजाहत करीम, मोहम्मद माजिन, विंसेंट जॉयल, मुजफ्फर चौधरी, समीना शफीक, दानिश माबूद, शहजाद, अबरार खान, रूही जुबैरी, हिलाल नकवी, अनवर अनीस, सैयद मुनीर अकबर, डॉ. जफरुल्लाह, हुस्न आरा, सैयद रिहान गनी, हसन आरिफ अंसारी, मुशीर तरीन, इलियास अंसारी, तनवीर सफदर, नकीब, अहमद हसन, नूरुल हुदा, अब्दुल जब्बार, फुजैल हाशमी, खुर्शीद अनवर, मौलाना वाहिद, इरफान अली, डॉ. मारूफ अली, इंदु गौतम, अजमतुल्लाह खान, साइमन पेट्रिक, शहाना सिद्दीकी, सलीम अख्तर, सिराज हाशमी तथा मोहम्मद अहमद खान को भी जिम्मेदारी दी गई है।
पत्र के अनुसार मोहम्मद अहमद खान को को-कन्वीनर तथा पूर्व विधायक सोहेल अख्तर अंसारी को कन्वीनर बनाया गया है।
संगठनात्मक मजबूती पर रहेगा जोर
राज्य सलाहकार परिषद का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग को राजनीतिक मार्गदर्शन, संगठनात्मक सहयोग और रणनीतिक सुझाव उपलब्ध कराना है। परिषद के माध्यम से अल्पसंख्यक समाज के बीच संगठनात्मक संवाद को मजबूत करने तथा सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और समावेशी राजनीतिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
अयाज़ खान अच्छू ने जताया आभार
राज्य सलाहकार परिषद में शामिल किए गए अयाज़ खान अच्छू ने इस जिम्मेदारी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने उत्तर प्रदेश की प्रभारी रूबी खान, सह-प्रभारी (वेस्ट) महमूद खान तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सोहेल अख्तर अंसारी का भी विशेष रूप से शुक्रिया अदा किया।
अयाज़ खान अच्छू ने परिषद में शामिल सभी सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की बात कही।
