मिर्जा मुकर्रम बेग के प्रयास से इरफान सैफी को युवा जिला अध्यक्ष, सोहिल उर्फ फैज सैफी को युवा शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी
आगरा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने आगरा में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। प्रदेश संयुक्त सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मिर्जा मुकर्रम बेग के अथक प्रयासों के बाद आगरा को पहली बार युवा जिला अध्यक्ष और युवा शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी की ओर से इरफान सैफी को युवा जिला अध्यक्ष आगरा तथा सोहिल उर्फ फैज सैफी को युवा शहर अध्यक्ष आगरा नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मिर्जा मुकर्रम बेग ने AIMIM प्रदेश अध्यक्ष जनाब शौकत अली और युवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एहतेशाम मंसूरी का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगरा को नई जिम्मेदारी और नई संगठनात्मक कमान देने के लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने का कार्य करेंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इरफान सैफी एवं सोहिल उर्फ फैज सैफी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
