व्यापारियों से काउंटर सरकारी नाले के अंदर रखने की अपील
आगरा। शहीद नगर स्थित छाया कॉम्प्लेक्स में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौब सिंह जादौन ने की, जबकि संचालन सबाउद्दीन (पप्पू भाई) द्वारा किया गया।
बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने विचार रखे। मुख्य रूप से क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात के कारण आम जनता और व्यापारियों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मौजूद चौकी प्रभारी सिराज अहमद ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने दुकानों के काउंटर सरकारी नाले के अंदर की ओर रखें, ताकि सड़क पर अनावश्यक अतिक्रमण न हो और यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिल सके।
व्यापारियों ने भी क्षेत्र की यातायात एवं पार्किंग संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में शहीद नगर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
