फतेहपुर सीकरी शम्सुल आरफीन, ख्वाजा सूफी शमसुद्दीन शाह अजहरी का 50वां सालाना उर्स 21 से 24 सितंबर 2026 तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम ख्वाजा सूफी कमरुद्दीन शाह लियाकती शम्सी अजहरी हसनी जहांगीरी की सरपरस्ती में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर को शाम पांच बजे बाद चादरपोशी तथा शाम छह बजे बाद हल्का-ए-जिक्र और मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ। 22 सितंबर को शाम छह बजे बाद आम चादरपोशी के साथ महफिल-ए-समा आयोजित की गई।
23 सितंबर को सुबह 10 बजे कुल शरीफ, महफिल-ए-समा और जश्न-ए-चरागां का कार्यक्रम रखा गया। वहीं 24 सितंबर को सुबह 11 बजे जुलूस-ए-संदल, गुस्ल, चादरपोशी, रंग तथा महफिल-ए-समा का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार उर्स के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में जायरीन और अकीदतमंद शामिल होंगे।
