आगरा। कोर्ट के आदेश के बाद ककरैठा से खाली होकर नगर निगम की सैकड़ों कूड़ा गाड़ियों का काफिला शास्त्रीपुरम के रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। जिससे क्षेत्र की स्वच्छता, पर्यावरण एवं हरियाली को नष्ट होने का खतरे को देखते हुए बुधवार को स्थानीय निवासियों ने विश्वनाथ मंदिर में बैठक की।
बैठक में स्थानीय लोगों ने निर्णय लिया कि अगर क्षेत्र में चार दिनों के बाद भी झोपड़ियां एवं कूड़े की गाड़ियां नहीं हटाई गई, तो वह बड़े आंदोलन करेंगे। उन्होंने ने बताया कि इससे पूर्व शास्त्रीपुरम के स्थानीय निवासियों का एक दल क्षेत्र से कूड़े की गाड़ियों और कर्मचारियों की झोपड़ियों को हटाने की मांग को लेकर नगरायुक्त से मिला था। जिस पर नगरायुक्त ने चार दिनों में हटाने का आश्वासन दिया है। क्षेत्र के नागरिकों ने वाहनों के आवागमन से क्षेत्र की जताया है और यातायात व्यवस्था को लेकर भी समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका जताई है।
इस दौरान अनिल दिक्षित, जितेंद्र प्रताप सिंह सेंगर, ओमप्रकाश शर्मा जी, डॉ. ऊदल सिंह लोधी रवींद्र डागोर, अवधेश गौतम, सौरव अग्रवाल, श्याम सुंदर वर्मा आदि मौजूद रहे।
