लखनऊ। राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ भारत का चतुर्थ स्थापना दिवस मंगलवार को हजरतगंज स्थित विधायक निवास (दारुलसफा) सभागार में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों की वर्तमान स्थिति एवं उनके सामने आ रही चुनौतियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ जिला कमेटी का भी गठन किया गया।
सर्वसम्मति से कमल राजभर को लखनऊ जिला कार्यवाहक अध्यक्ष तथा संगीता शर्मा को जिला महामंत्री बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकारों के हित में कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पत्रकार जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं को अपनी खबरों के माध्यम से सामने लाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि कई बार अपराध या अनियमितताओं में संलिप्त अधिकारी-कर्मचारी अपनी कमियों को छिपाने के लिए पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज करा देते हैं। ऐसी परिस्थितियों में पत्रकारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि कई बार जिस बैनर के नीचे पत्रकार खबर प्रकाशित या प्रसारित करता है, उसके संपादक भी विपरीत परिस्थितियों में पीछे हट जाते हैं। ऐसे समय में राष्ट्रीय पत्रकार सेवा संघ भारत पत्रकारों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहने का कार्य करता है। उन्होंने पत्रकारों की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर कमल राजभर, अब्दुल्लाह, रोहतास मिश्र, मनोज श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, अमर कृष्णा, अजय चौरसिया, संजय अग्रवाल, सुनील श्रीवास्तव, एमएचयू अंसारी, आकाश, सुनील यादव, संगीता शर्मा, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद फुरकान, मोहित शम्स, मोहम्मद सलमा, रानू गुप्ता, करण कुमार गिरी, नीतू शर्मा, अखिलेश निगम, दिनेश कुमार, अजय सोनी, सीपी श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, नीरज सिंह, धीरेंद्र वर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
