दरगाह हज़रत शेख़ सलीम चिश्ती में चादरपोशी, मौलाना, हाफिज और श्रद्धालुओं ने की विशेष दुआ
फतेहपुर सीकरी। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सलामती और जल्द स्वस्थ होने की दुआ के लिए विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत शेख़ सलीम चिश्ती, फतेहपुर सीकरी में विशेष दुआ का एहतमाम किया गया। पीरज़ादा सैफ़ मियाँ चिश्ती की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने चादरपोशी कर कैप्टन स्मित की सेहत और लंबी उम्र के लिए दुआ की।
बताया गया कि फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिलहाल कैप्टन स्मित अस्पताल में उपचाराधीन हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पीरज़ादा सैफ़ मियाँ चिश्ती ने कहा कि कैप्टन स्मित ने जिस साहस का परिचय दिया, वह काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे बहादुर और जिम्मेदार लोगों की जरूरत है। उनके जल्द स्वस्थ होने और दीर्घायु के लिए दरगाह में विशेष दुआ की गई।
इस मौके पर मौलाना, हाफिज और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने कैप्टन स्मित के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की।
पीरज़ादा सैफ़ मियाँ चिश्ती ने कहा कि कैप्टन स्मित ने अपने साहस और कर्तव्यनिष्ठा से देश का नाम रोशन किया है और पूरा देश उनके साहस पर गर्व करता है।
