राजीव शुक्ला के आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की हुई आत्मीय मुलाकात, नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद श्री राजीव शुक्ला के आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान राज्यसभा में उपनेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, सांसद के. एल. शर्मा तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी अभिषेक दत्त मौजूद रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नेताओं ने विश्वास जताया कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ के कुशल, अनुभवी और सर्वसमावेशी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। साथ ही पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनहित से जुड़े मुद्दों को और मजबूती के साथ उठाएगी।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
आराधना मिश्रा ‘मोना’ को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा गया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को नई दिशा और गति मिलेगी।
अयाज़ खान अच्छू ने भी आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अयाज़ खान अच्छू को कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘न्याय योद्धा’ सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
