आगरा। आज रमा चैरिटेबल ब्लड बैंक में RGAV सामाजिक सेवा संस्था द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस अवसर पर रमा चैरिटेबल ब्लड बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव बिल्लोटिया जी, सौमित जैन, राजू, सुबोध, देवांजना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और रक्तदान को समाजसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
शिविर में रक्तदान करने वालों में अमिश शर्मा, विनोद सिंह, सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। संस्था की ओर से लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और इस पुनीत कार्य से जुड़ने की अपील की गई।
