लखनऊ। आगरा जेल से रिहाई के बाद कांग्रेस नेता शानिल यादव आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पहुंचे। यहां सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शानिल यादव के संघर्ष और उनके साथ खड़े रहने वाले साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आगरा जेल से रिहाई के बाद लखनऊ तक उनके साथ रहे अनिल यादव और मुकेश धनगर का भी विशेष रूप से उल्लेख किया गया।
जेल के बाहर स्वागत करने और आगरा से लखनऊ तक साथ रहने वाले प्रमुख साथियों में शिव पांडेय, केशव चंद यादव, शहबाज़ खान और अखिलेश कुमार वर्मा शामिल रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन साथियों ने पूरे सफर के दौरान शानिल यादव का हौसला बढ़ाया और संघर्ष की इस घड़ी में उनका साथ दिया।
लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह, बब्लू शर्मा, अध्यक्ष अमित त्यागी, डॉ. शहज़ाद आलम सहित दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शानिल यादव का भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह महज स्वागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि संघर्ष के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एकजुट होकर साथ खड़े रहने की तस्वीर है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने संघर्ष जारी रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से आगे बढ़ने का संकल्प जताया।
इस अवसर पर अयाज़ खान अच्छू, जिन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा ‘न्याय योद्धा’ सम्मान से सम्मानित किया गया है, ने भी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने इस दौरान “संघर्ष जारी है, हौसला बुलंद है” का संदेश देते हुए “इंकलाब ज़िंदाबाद” के नारे लगाए।
