नई दिल्ली: सेंटर फॉर नमो स्टडीज द्वारा आयोजित एवं माता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेन दिल्ली विश्वविद्यालय और एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों के सहयोग से ‘विकसित भारत 2047’ के तहत औद्योगीकरण में ज़ेन जी कैसे योगदान दे सकता है” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 6 अक्टूबर को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर एक बजे से माता सुंदरी कॉलेज के बेबे नानकी हॉल में होगा।
नमो अध्ययन केन्द्र के अध्यक्ष प्रो जसीम मोहम्मद ने बताया कि, डॉ. अभिषेक वर्मा, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक, शिवसेना-एनडीए गठबंधन एवं चुनाव तथा चेयरमैन, स्कांडा एटॉमिक्स प्राइवेट लिमिटेड, मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य वक्तव्य देंगे। डॉ. विनोद के. वर्मा, प्रेसिडेंट, ग्रुप कॉरपोरेट अफेयर्स, आदित्य बिड़ला समूह के प्रधान अतिथि होंगे। फिरोज बख़्त अहमद अतिथि वक्ता तथा प्रीति श्रीवास्तव, रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
नमो अध्ययन केन्द्र के रिसर्च एसोसिएट तुषिता भंडारी ने बताया कि, प्रो. हरप्रीत कौर, प्राचार्य, माता सुंदरी कॉलेज फॉर वूमेन स्वागत भाषण देंगी, जबकि प्रो. जसीम मोहम्मद, चेयरमैन, सेन्टर फॉर नमो स्ट्डीज परिचयात्मक वक्तव्य देंगे; प्रो. दिव्या तंवर संगोष्ठी का संचालन करेंगी।
