आगरा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) यूथ आगरा की एक अहम बैठक पाया चौकी क्षेत्र में जिला सचिव फैजान खान के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में दर्जनभर युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कुछ युवाओं को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। रिजवान खान को AIMIM यूथ आगरा का शहर उपाध्यक्ष तथा हनीफ खान उर्फ बादशाह को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर AIMIM के प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्जा मुकर्रम बेग, यूथ जिला अध्यक्ष इरफान सैफी, यूथ शहर अध्यक्ष फैज़ सैफी, मोहसिन राजा कादरी, सोहेल सैफी, अनस खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और युवाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
