NTS परीक्षा और मुस्लिम प्रोफेशनल्स की भूमिका पर हुई चर्चा, तबस्सुम अब्बास ने शिक्षा और आपसी सहयोग पर दिया जोर
आगरा। एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) के आगरा चैप्टर की बैठक नसीराबाद, खंदारी, आगरा में इंजीनियर मुहम्मद आदिल के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता तबस्सुम अब्बास ने की।
बैठक में अज़हर उमरी ने AMP के अंतर्गत आयोजित होने वाली NTS परीक्षा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने परीक्षा के उद्देश्य और विद्यार्थियों के लिए इससे जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा की। वहीं, इंजीनियर मुहम्मद आदिल ने मौजूदा परिस्थितियों में AMP की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए मुस्लिम समाज के शैक्षिक और पेशेवर विकास में संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
अध्यक्षीय संबोधन में तबस्सुम अब्बास ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, जागरूकता और आपसी सहयोग बेहद जरूरी हैं। पेशेवर लोगों को आगे आकर विद्यार्थियों और युवाओं का मार्गदर्शन करना चाहिए, ताकि वे अपनी प्रतिभा और योग्यता के दम पर बेहतर अवसर हासिल कर सकें। उन्होंने AMP की गतिविधियों को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और संगठन के उद्देश्यों को मिलकर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. तसलीम अब्बास को एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) में शामिल किया गया। उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से संगठन की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
बैठक में तरन्नुम अब्बास, शफी मुहम्मद, नजमा अब्बास और रुखसार विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में शिक्षा, NTS परीक्षा और मुस्लिम प्रोफेशनल्स की सहभागिता के माध्यम से समाज के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
