दो उम्मीदवारों में होगा मुकाबला
संवाद।। नूरूल इस्लाम
कासगंज। सहावर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 सभासद उपचुनाव के लिए कल मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए पोलिंग पार्टियां ने पूरी तैयारी कर ली हैं। कस्बे में वार्ड नंबर 4 में उपचुनाव होना है। चुनाव के लिए एस डी एस पब्लिक स्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया है। एक मतदान केंद्र पर दो बूथ पर वोट पड़ेंगे। इस वार्ड में करीब 1498 मतदाता हैं।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि कल उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि एस डी एस पब्लिक स्कूल को मतदान केन्द्र बनाया गया है। चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। इसमें दो बूथ बनाए गए हैं। कुल 1498 मतदाताओं में एक बूथ पर 978 मतदाता हैं, जबकि दूसरे बूथ पर 520 मतदाता हैं।15 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
मालूम हो कि पिछली साल 9 जून 2025 नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 के सभासद श्याम बाबू की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी, सभासद के देहांत के कारण रिक्त सीट पर श्याम बाबू के परिवार के सदस्य बड़े पुत्र पंकज मैदान में हैं और दूसरे उम्मीदवार राहुल कुमार माथुर भी मैदान में है उक्त वार्ड एससी में आता है दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है।
