राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव ने जताया भरोसा, संगठन को मजबूत करने में निभाएंगे अहम भूमिका
नई दिल्ली। भारतीय यादव युवा एसोसिएशन में रमेश चंद्र यादव को राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किए जाने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि रमेश चंद्र यादव अपने अनुभव, निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव ने उम्मीद जताई कि रमेश चंद्र यादव विभिन्न प्रदेशों और जिलों में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मार्गदर्शन देकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे। उनकी भूमिका संगठन के विस्तार, आपसी समन्वय और मजबूती में महत्वपूर्ण होगी।
दिनेश यादव ने कहा कि संगठन की प्रगति के लिए समर्पित नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रीय सलाहकार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
