प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्जा मुकर्रम बेग की मौजूदगी में जुटे कार्यकर्ता, आगरा जिला और महानगर संगठन के पदाधिकारी रहे शामिल
आगरा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से 20 अक्टूबर 2026 को आगरा की खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कागारौल में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्जा मुकर्रम बेग शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

बैठक में आगरा जिलाध्यक्ष शमशेर , जिला कोषाध्यक्ष शहजाद कुरैशी, खलील सलमान कुरैशी सहित आगरा महानगर की टीम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के माध्यम से क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली।
TIMES OF TAJ — समाचार एवं विचार।
