संवाद – लेखराज कौशल
हापुड़।गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा-60 के ग्राम गन्दूनगला में आज दिनांक 25 अक्टूबर को युवा सपा नेता सिद्धार्थ चौधरी द्वारा भव्य PDA चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाजवादी पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताया।
चौपाल का मुख्य उद्देश्य पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (PDA) समाज को एकजुट कर 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाना था। सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, और गरीब सभी परेशान हैं। गन्ना भुगतान, महंगाई, बेरोजगारी और क्षेत्र के विकास कार्यों की अनदेखी से जनता त्रस्त है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ही ऐसे नेता हैं जो सबको साथ लेकर चलने और PDA समाज को उसका हक दिलाने की बात करते हैं। इसीलिए सर्व समाज ने एक स्वर में 2027 में समाजवादी पार्टी को वोट देकर अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौ. शीशपाल सिंह जी ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। जिला अध्यक्ष श्री बबलू गुर्जर जी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि गढ़मुक्तेश्वर से ही बदलाव की लहर शुरू होगी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अख्तर मलिक जी, शैलेंद्र सिंह जी, सुनील चौधरी जी, विपिन चट्ठा जी, प्रणवीर चट्ठा जी, हरलाल सिंह जी, भाई तुषार मुखिया जी, संजीव चहल जी, जितेंद्र सिंह जी व आकाश चौधरी जी सहित सैकड़ों बुजुर्ग, किसान और नौजवान साथी मौजूद रहे। अंत में सभी ने समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ चौपाल का समापन किया।
