जिलाधिकारी प्रणय सिंह के अनुमोदन के बाद लिया गया निर्णय, आवेदन से वंचित अभ्यर्थियों को मिली अतिरिक्त राहत
कासगंज। जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाली इच्छुक अभ्यर्थियों को राहत मिली है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के अनुमोदन के बाद ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 14 नवंबर 2026 कर दी गई है।
पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाने वाली पात्र अभ्यर्थियों को अब एक और अवसर मिलेगा। इस निर्णय से भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की इच्छुक महिलाओं को आवेदन पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
संबंधित अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे 14 नवंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूरा कर लें। आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित निर्धारित शैक्षिक योग्यता, पात्रता और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
