बाल्मीकि समाज की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की होगी ऐतिहासिक भागीदारी, बस्तियों में बैठकों का दौर तेज : शब्बीर अब्बास
आगरा। 15 नवंबर को जीआईसी मैदान, पंचकुइयां, आगरा में आयोजित होने वाले विशाल दलित महासम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने पूरी ताकत के साथ मैदान संभाल लिया है। बाल्मीकि समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में बाल्मीकि बस्तियों में जनसभाओं और बैठकों का सिलसिला तेज कर दिया गया है।
इसी क्रम में पहली बैठक बसई बाल्मीकि बस्ती में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता दीपक चौधरी ने की। बैठक के आयोजक डॉ. बबलू सिंह बाल्मीकि, गुलशन मुनसब, रवि चौधरी, ओमी ठेकेदार, बब्बन एवं लाल सिंह रहे।
दूसरी बैठक रुई की मंडी में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता रामचरण मुंशव ने की। बैठक के आयोजक डॉ. बबलू सिंह बाल्मीकि, हरिदास भगत जी, कुलदीप विक्की, मोहन जी पाराशर एवं अशोक चौहान रहे।
दोनों बैठकों में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और 15 नवंबर के दलित महासम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठकों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
शब्बीर अब्बास ने कहा कि दलित समाज की आधी आबादी महिलाओं की है। महिलाओं की भागीदारी के बिना सामाजिक बराबरी, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई अधूरी है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार देश की अनुसूचित जाति की आबादी में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 48.6 प्रतिशत है। इसलिए महासम्मेलन में महिलाओं की मजबूत भागीदारी बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि हमारा मकसद केवल भीड़ जुटाना नहीं, बल्कि दलित समाज के हर वर्ग को एक मंच पर लाकर उसकी आवाज बुलंद करना है। बाल्मीकि समाज सहित सभी दलित समाज के लोगों की एकजुटता ही सामाजिक बदलाव की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
शब्बीर अब्बास ने कहा कि मैं स्वयं बस्तियों में पहुंचकर समाज के लोगों से संवाद कर रहा हूं। 15 नवंबर को जीआईसी मैदान, पंचकुइयां में बाल्मीकि समाज की महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी के साथ ऐतिहासिक दलित महासम्मेलन होगा। दलित समाज अब अपने सम्मान, अधिकार और बराबरी की आवाज पूरी ताकत से बुलंद करेगा।
कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित प्रमुख अतिथिगण एवं सम्मानित साथी
इस अवसर पर श्री शब्बीर अब्बास जी के साथ श्री राहुल चतुर्वेदी जी, श्री धर्मेंद्र यादव जी, श्री गिरीश गोयल जी, श्री रामजीलाल विद्यार्थी जी, श्री नरेंद्र सविता जी, श्री विजेंद्र सिंह जी, श्री विजय यादव जी, श्री बबलू जाटव जी, श्रीमती मीना वर्मा जी, श्रीमती प्रियंका चौहान जी, श्रीमती पूनम वाल्मीकि जी, श्री समीर अब्बास जी, श्री हरिदास भगत जी, श्री मोहन पाराशर जी, श्री रामचरण मुंशव जी, श्री निर्मल जी, श्री अमर दास जी, श्री इरफान उस्मानी जी एवं श्री रहीस बोड़ी बिल्डर जी सहित अनेक गणमान्य अतिथिगण एवं समाज के सम्मानित साथी उपस्थित रहे।
शब्बीर अब्बास ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए दलित समाज के लोगों से अपील की कि 15 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में जीआईसी मैदान, पंचकुइयां पहुंचकर दलित महासम्मेलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।
