आगरा: शंकर ग्रीन हाइट्स सोसाइटी, फतेहाबाद रोड पर आर डब्लू ए के सहयोग से क्लब हाउस में स्वर्गीय श्रीमती आशा गुप्ता की पुण्य स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 255 लोगों ने परामर्श और उपचार का लाभ लिया।

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर आईएमए के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट डॉ. प्रमोद गुप्ता, सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह चौहान और समाजसेवी श्याम भोजवानी, मुकेश गुप्ता, राकेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शिविर में प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने निःशुल्क सेवाएँ प्रदान कीं। इनमें शामिल थे:
-
डॉ. मुदित गुप्ता (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ)
-
डॉ. प्रांजल गुप्ता (हड्डी रोग विशेषज्ञ)
-
डॉ. निकिता गुप्ता (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
-
डॉ. पंकज मिश्रा (दंत रोग विशेषज्ञ)
-
डॉ. महेश चंद्र गुप्ता (सर्जन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ)
-
डॉ. अनिमेष गुप्ता (गैस्ट्रो फिजिशियन)
-
डॉ. ऋषि गुप्ता (नेत्र रोग विशेषज्ञ)
-
डॉ. शेहल दिव्या गुप्ता (जनरल फिजिशियन, एमबीबीएस)
-
डॉ. रेनू गुप्ता (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
-
डॉ. नरेंद्र गुप्ता (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन)
रुद्र ट्रेडर्स के श्री हिमांशु गुप्ता ने शिविर में मुफ्त दवाओं का वितरण भी कराया।
शंकर ग्रीन वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की टीम ने शिविर के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रमुख पदाधिकारियों में पवन कुमार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, संजीव वर्मा (सचिव), खेमचंद वंजानी, मनोज गुप्ता (कोषाध्यक्ष), राज किशोर गुप्ता, पार्थ मित्तल, मुकेश गुप्ता, राजीव शाक्य, शांति देवी गुप्ता और अन्य कई सदस्य शामिल थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह चौहान ने की और संचालन एडवोकेट वीरेंद्र कुमार गुप्ता (उपाध्यक्ष, सोसाइटी) ने किया।
सभी उपस्थित नागरिकों के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल और समाज सेवा की भावना से प्रेरित रहा।
#आगरा #MedicalCamp #HealthCamp #FreeHealthCamp #समाजसेवा #RWA #ShankarGreenHeights #स्वास्थ्यशिविर #समुदायसेवा #IMA #HealthcareForAll #CommunityService #FreeMedicalCheckup #MedicalAwareness #श्रद्धांजलि #AshaGuptaMemorial

