(Craft और Cuisine का संगम)
आगरा, बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा में आज ‘हुनर-हाट’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत योजना’ एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ के अंतर्गत छात्राओं के मध्य कल्पना और कला से तैयार वस्तुओं को व्यवसायिक स्वरूप देने तथा व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के स्वयं सहायता समूह ‘स्वावलम्बन’ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. सुरेखा तोमर, सी.डी.सी., डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. वन्दना अग्रवाल, प्राचार्या, बी.डी. जैन कन्या महाविद्यालय और प्रो. मधु, मनोविज्ञान विभाग, आर.बी.एस. कॉलेज उपस्थित रहीं।
छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए हस्तनिर्मित बैग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, मूर्तियाँ, दीपावली के सजावटी दीपक, क्राफ्ट आइटम, सजावटी सामान और मधुबनी पेंटिंग जैसे 45 स्टॉल लगाए। इसके साथ ही खानपान स्टॉल जैसे भेलपूरी, कॉफी, मोमोज, गोलगप्पे, दही भल्ला आदि भी उपस्थित रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।
मुख्य अतिथि प्रो. सुरेखा तोमर ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की और जीवन में उन्नति की शुभकामनाएँ दीं। प्राचार्या प्रो. पूनम सिंह ने सभी छात्राओं को उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसके निर्णायक मंडल में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो. पूनम रानी गुप्ता और शारीरिक शिक्षा विज्ञान विभाग की लेफ्टिनेंट प्रो. अनुपम सक्सेना शामिल थीं।
हुनर-हाट की संयोजिका डॉ. एकता और डॉ. ज्योति कुशवाह थीं। कार्यक्रम में प्रो. बिंदु अवस्थी, प्रो. गुंजन, प्रो. पूनम शर्मा, प्रो. सुनीता चौहान, डॉ. कंचन गुप्ता, डॉ. वन्दना, डॉ. कामना धवन, डॉ. अपर्णा शुक्ला, डॉ. संगीता त्यागी, डॉ. सरिता, डॉ. कृष्णा बाला सिंह, डॉ. अनुपम सक्सेना, श्रीमती सपना देवी यादव, डॉ. प्रीति शाक्य, डॉ. मनीषा, डॉ. शिखा जैन, श्रीमती शालिनी, कु. नेहा सहित अन्य प्रवक्ता उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने छात्राओं के रचनात्मक कौशल और उद्यमिता को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रस्तुत किया और उपस्थित सभी ने इसे सफल बनाने में योगदान दिया।
#हुनरहाट
#CraftAurCuisine
#स्वावलम्बन
#आत्मनिर्भरभारत
#VocalForLocal
#बैकुण्ठीदेवीकन्याहालिविद्यालय
#छात्राएं
#महिलाSashaktikaran
#हस्तकला
#Entrepreneurship
#AgraEvents
#ArtsAndCrafts
#HandmadeWithLove
#StudentInitiative
#WomenEmpowerment

