आगरा। आज दिनांक 16 जून 2026, मुताबिक 29 ज़िलहिज्जा 1447 हिजरी को मुहर्रमुल हराम का चांद नजर आ गया है।
अतः मरकज़ी रूयते हिलाल कमेटी, जामा मस्जिद आगरा यह घोषणा करती है कि 1 मुहर्रम 1448 हिजरी, दिनांक 17 जून 2026 (बुधवार) को होगी, जबकि 10 मुहर्रम (यौमे आशूरा) 26 जून 2026 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा।
कमेटी ने तमाम मुसलमानों से अपील की है कि नए हिजरी वर्ष के आगमन पर विशेष दुआओं का एहतिमाम करें तथा हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और शहीदान-ए-कर्बला की महान कुर्बानियों को याद करते हुए उनके बताए हुए सत्य, सब्र, त्याग और इंसाफ़ के संदेश को अपनी जिंदगी में अपनाएं।

