नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मीडिया सेल के प्रभारी एवं शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष बशीर उल हक रॉकी ने नई दिल्ली में उनसे शिष्टाचार भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, अल्पसंख्यक समाज के मुद्दों तथा कांग्रेस पार्टी की जनहितकारी नीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बशीर उल हक रॉकी ने राहुल गांधी को देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों की आवाज बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
राहुल गांधी ने भी कार्यकर्ताओं के स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श हुआ तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाते हुए उनके नेतृत्व में देश में भाईचारे, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के सशक्त होने की उम्मीद जताई।

