नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के मीडिया प्रभारी सैय्यद अदनान अशरफ़ तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के मीडिया प्रभारी एवं शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष सैय्यद बशीर उल हक रॉकी ने शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान आगरा शहर में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के संगठन के विस्तार, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, नए लोगों को संगठन से जोड़ने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर सैय्यद बशीर उल हक रॉकी ने कहा कि आगरा शहर में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती से पार्टी को आगामी समय में और अधिक जनसमर्थन प्राप्त होगा।
सैय्यद अदनान अशरफ़ ने भी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, युवाओं एवं अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और आगरा में संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर भविष्य की रणनीति पर सहमति व्यक्त की गई।

