आगरा। अंजुमन हिमायत-ए-इस्लाम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीलिमा सिंह को अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अल्तमश रहमानी ने ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर मुहम्मद आदिल तथा वरिष्ठ पत्रकार अज़हर उमरी की गरिमामयी उपस्थिति में नीलिमा सिंह को स्मृति चिह्न एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जनहित और अल्पसंख्यक कल्याण के लिए समर्पित अधिकारियों का सम्मान समाज में सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा देता है। उन्होंने नीलिमा सिंह द्वारा सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में दिलीप कुमार, सैय्यद साहब सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद नीलिमा सिंह ने अंजुमन हिमायत-ए-इस्लाम वेलफेयर सोसाइटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनसेवा तथा अल्पसंख्यक कल्याण के लिए कार्य करती रहेंगी।

