आगरा। गोबर चौकी निवासी मिर्ज़ा सईद बेग के इंतकाल से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके जनाज़े और ताज़ियत में बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों सहित स्थानीय लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ताज़ियत के लिए पहुंचने वालों में मिर्ज़ा मुकर्रम बेग, पूर्व सांसद प्रत्याशी (फिरोजाबाद) एवं संयुक्त सचिव, ऑल इंडिया इत्तेहाद-ए-मुस्लेमीन, तैय्यब खान, फ़ैज़ान तथा अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने मरहूम के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत की और परिजनों को सब्र-ए-जमील अता होने की दुआ की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि मिर्ज़ा सईद बेग एक नेकदिल, मिलनसार और सम्मानित व्यक्तित्व के धनी थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा सामाजिक सौहार्द और लोगों की भलाई के लिए कार्य किया, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

