आगरा,। शास्त्रीपुरम स्थित एलन हाउस पब्लिक स्कूल में शनिवार को बच्चों की सुरक्षा एवं कार्यस्थल पर सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से POCSO (Protection of Children from Sexual Offences Act) एवं POSH (Prevention of Sexual Harassment at Workplace Act) विषयों पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में एडवोकेट नम्रता मिश्रा ने POCSO अधिनियम के तहत बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों, विद्यालय की जिम्मेदारियों तथा किसी भी प्रकार के शोषण की रोकथाम से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से विषय को सरल, प्रभावी और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत किया।
इसके बाद श्री गौरव शर्मा ने POSH अधिनियम पर विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मानजनक एवं लैंगिक संवेदनशील वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कर्मचारियों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया तथा प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर देकर व्यवहारिक परिस्थितियों के माध्यम से विषय को समझाया।

कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की जागरूकता कार्यशालाओं के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गुरलीन कौर ने एडवोकेट नम्रता मिश्रा एवं श्री गौरव शर्मा को स्मृति-चिह्न स्वरूप पौधा भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

