आगरा। एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) के सहयोग से उमरी कॉन्वेंट स्कूल, आगरा में “Child Psychology and Student Behaviour” (बाल मनोविज्ञान एवं विद्यार्थी व्यवहार) विषय पर शिक्षकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद् अज़हर उमरी ने कहा कि हर बच्चा अपनी सोच, क्षमता और व्यवहार में अलग होता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं को समझते हुए संवेदनशीलता और धैर्य के साथ मार्गदर्शन देना एक शिक्षक का महत्वपूर्ण दायित्व है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का व्यवहार केवल अनुशासन का विषय नहीं, बल्कि उनकी भावनाओं, पारिवारिक वातावरण, आत्मविश्वास और सीखने की प्रक्रिया का प्रतिबिंब होता है। सकारात्मक संवाद, प्रोत्साहन और सम्मानपूर्ण व्यवहार से शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यशाला में शिक्षकों को बाल मनोविज्ञान, सकारात्मक व्यवहार प्रबंधन, प्रभावी संवाद कौशल तथा प्रेरणादायक एवं समावेशी कक्षा वातावरण विकसित करने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में डॉ. सुहैल उमरी, हेमलता, मोनिका, हर्षिता, स्वाति, सागर, गुंजन, मुस्कान और अंजलि सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रही।

