आगरा। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सदस्यता अभियान के तहत लोहामंडी क्षेत्र के पांच लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्य दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी मिर्ज़ा मुकर्रम बेग, युवा शहर अध्यक्ष इरफान सैफी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान युवा शहर अध्यक्ष इरफान सैफी ने संगठन का विस्तार करते हुए तय्यब खान को प्रमुख महासचिव (युवा शहर, आगरा) तथा फ़ैज़ सैफी को युवा शहर उपाध्यक्ष, आगरा नियुक्त किया।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नए सदस्यों और नवनियुक्त पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

