आगरा। समाज के जरूरतमंद लोगों के प्रति सराहनीय सेवाओं और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए इंडियन बैंक के प्रबंधक मोहित सक्सेना को सम्मानित किया गया।
अंजुमन इसलाह उल लिसान वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना अल्तमश रहमानी एवं वरिष्ठ पत्रकार अज़हर उमरी ने मोहित सक्सेना को उनकी समाजी खिदमात के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर मौलाना अल्तमश रहमानी ने कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाले लोगों का सम्मान अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहयोग करना समाज को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वरिष्ठ पत्रकार अज़हर उमरी ने कहा कि समाज में ऐसे लोगों की जरूरत है जो अपने व्यावसायिक दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरी ईमानदारी से निभाएं। मोहित सक्सेना की सेवाएं इस दिशा में सराहनीय हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद मोहित सक्सेना ने कहा कि समाज के लिए किए गए कार्यों की सराहना स्वयं में प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने भविष्य में भी जरूरतमंदों और समाज के हित में अपनी भूमिका निभाते रहने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने मोहित सक्सेना को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

