89 विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर हुई चर्चा
आगरा। 89 विधानसभा क्षेत्र नरेंद्र नगर-बोदला में शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और क्षेत्र की जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महानगर अध्यक्ष मनोज जैन बोहरा, बशीर उल हक (रॉकी) और साजिद वारसी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं को समझने और उन्हें संगठन के माध्यम से उठाने का आह्वान किया गया। साथ ही कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर इदरीश खान, सोनू सक्सेना, नवाबुद्दीन, रियाजुद्दीन वारसी, शारिक वारसी, अयाज वारसी, अलीम वारसी, जुबेर अंसारी, अनवर उस्मानी, मोहम्मद माजिद (बॉबी भाई), मोहम्मद वसील, रहमत हुसैन, सिकंदर अहमद, फिरोज उस्मानी, शफीक उद्दीन, मोहम्मद अल्तमश, शानू वारसी, राजा, नासिर और मोज्जम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
कार्यकर्ताओं ने संगठन को सक्रिय बनाने और क्षेत्र में कांग्रेस की गतिविधियों को और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।
