मेहमान-ए-खुसूसी मुफ्ती गुलफाम रज़ा से AIMIM नेता मिर्ज़ा मुकर्रम बेग ने की मुलाकात
आगरा। ताजगंज के बिल्लोचपुरा में जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ का आयोजन किया गया। जलसे में मेहमान-ए-खुसूसी हज़रत अल्लामा मुफ्ती गुलफाम रज़ा रामपुरी रहे।
इस अवसर पर AIMIM पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी उत्तर प्रदेश मिर्ज़ा मुकर्रम बेग, आगरा ने जलसे में शिरकत की और हज़रत अल्लामा मुफ्ती गुलफाम रज़ा रामपुरी से मुलाकात की।
जलसे के दौरान सीरत-ए-मुस्तफा ﷺ पर रोशनी डाली गई और मोहब्बत, अमन, भाईचारे तथा इंसानियत का पैगाम दिया गया।
कार्यक्रम में कमेटी के जीशान असलम, सुफियान, जाहिद और आशू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
— Times of Taj | आगरा
